TVS Apache RTX 300 2025: इस साल टू-व्हीलर सेगमेंट में TVS बहुत धमाल मचा रही है. कंपनी ने नवंबर महीने में अपनी सबसे दमदार बाइक TVS Apache RTX 300 में 73% से अधिक ग्रोथ सेल्स प्राप्त करी है.

कंपनी का दावा है की नवंबर में 48,765 यूनिट की सेल वो कर चुके है और ये सेल लगातार बढ़ती जा रही है. अगर आप भी कम क़ीमत में एक बेहतरीन बाइक ढूंढ रहे है.
तो TVS Apache RTX 300 में एक नजर जरूर डालें. लेकिन उससे पहले इसके फीचर्स, इंजन की जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें..
TVS Apache RTX 300 Engine
टीवीएस अपाचे RTX 300 में 299.1cc का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन देखने को मिलता है. जो 9,000 rpm पर 36PS की मैक्सिम पावर और 7,000rpm पर 28.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
इस बाइक में 4-स्ट्रोक मोटर 6 स्पीड गियरबॉक्स मौजूद है. जो बाइक को अच्छी गति प्रदान करता है. इसके अलावा बाइक में चार राइड मोड्स -अर्बन, रेन, टूर और रैली ऑफर करती है.
TVS Apache RTX 300 Design and Features
टीवीएस की इस बाइक में रैली-इंस्पायर्ड एर्गोनॉमिक्स के अलावा ‘आई-शेप्ट’ LED हेडलैम्प्स, LED टर्न इंडिकेटर्स, मस्कुलर फ्यूल टैंक इत्यादि चीजें मौजूद है. जिसके वजह से बाइक को काफी स्टाइलिश डिजाइन देखने को मिलता है.
इस बाइक में TFT डिसप्ले दिया गया है, जो कॉल, एसएमएस, स्पीड, कंट्रोल इत्यादि जानकारी दिखाती है. इसके अलावा ट्रेक्शन कंट्रोल, एबीएस मोड्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मौजूद है.
TVS Apache RTX 300 Suspension
टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300 में संस्पेंशन के लिए इनवर्टेड कार्ट्रिज फोर्क और रियर पर मोनो-ट्यूब विद फ्लोटिंग पिस्टन (MFP) दिया गया है. ये बाइक को तेज गति में अच्छी संस्पेंशन प्रदान करने के लिए बहुत कारगर है.
TVS Apache RTX 300 Price in India
भारतीय बाजार में कंपनी ने TVS Apache RTX 300 को 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में लॉन्च किया है. हालांकि इसके अलग-अलग वेरिएंट मौजूद है. जिसकी क़ीमत अलग-अलग रखी गई है.
ये भी जरूर पढ़ें:
गजब की डील! पूरे ₹1 लाख सस्ती मिल रही Triumph Daytona 600, 3 राइडिंग मोड के साथ धांसू फीचर्स
Harley Davidson X440 2025 पहले के मुकाबले हुई 24,600 रुपए सस्ती, अभी जानें नई कीमत, फीचर्स
I am a blogger and news writer who enjoys sharing clear, simple, and helpful information. I write about current events, trending topics, and stories that matter, always aiming to make my content easy to read and useful for everyone.